बिलाल खत्री
आलीराजपुर मध्यप्रदेश। आदिवासी अंचल के लिए मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार धार जिले की सीमा में यात्री ट्रेन पहुंचेगी। छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से टांडा रोड स्टेशन के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण टांडा स्टेशन पर होगा, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस पल के साक्षी बनेंगे। रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे आदिवासी अंचल को बड़ी सौगात मिलेगी। इससे गुजरात और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा और कारोबार, शिक्षा, रोजगार व पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के तहत प्रताप नगर से आलीराजपुर के जोबट होते हुए डेकाकुंड से टांडा रोड तक नियमित मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। रेलवे ने करीब 435 करोड़ रुपए की लागत से डेकाकुंड से टांडा रोड के बीच 16 किमी नया रेल ट्रैक तैयार किया है। प्रताप नगर से ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह 9.35 बजे टांडा रोड पहुंचेगी। वापसी में टांडा से शाम 5 बजे ट्रेन चलेगी और रात करीब 9.30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।
आजादी के बाद पहली बार टांडा रोड से प्रतापनगर दौड़ेगी यात्री ट्रेन, मेमू ट्रेन का किराया 45 रु. रहेगा
45 रुपए न्यूनतम रहेगा किराया, बस में 500 रुपए खर्च : मेमू ट्रेन चालू होने का सबसे बड़ा फायदा गरीब, मजदूर और मरीजों को मिलेगा, जिन्हें इलाज के लिए गुजरात जाने पर बड़ी राशि चुकाने पड़ते थे। बस में 500 रुपए खर्च होते हैं। वहीं ट्रेन में सफर करने पर टांडा स्टेशन से प्रताप नगर का किराया मात्र 45 रुपए लगेगा। बच्चों के लिए यह 25 रुपए होगा।
पहला पड़ाव पूरा, अब धार तक रेल पहुंचने का इंतजार : छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना करीब 147 किमी लंबी है और इसकी अनुमानित लागत 3900 करोड़ रुपए है। इसमें प्रताप नगर से टांडा रोड तक करीब 101 किमी रेल ट्रैक तैयार हो चुका है। अब टांडा से धार के बीच करीब 46 किमी का काम शेष है।
रेल परियोजना का तिरला में प्रस्तावित : इंदौर-दाहोद और छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना का जंक्शन धार के समीप तिरला में प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं के जुडने से इंदौर सहित गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे आम यात्रियों के साथ ही पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने टांडा से धार के बीच शेष रेल लाइन का काम जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि सिंहस्थ के दौरान भी इस रेल संपर्क का लाभ श्रद्धालुओं को मिल सके।
पीएम मोदी वडोदरा से टांडा रोड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, मेमू सेवा होगी शुरू
धार जिले के इतिहास में पहली बार यात्री ट्रेन की सीटी गूंजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के वडोदरा से वर्चुअल माध्यम से प्रतापनगर-वडोदरा से टांडा रोड के बीच नई मेमू यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके साथ ही छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना के जोबट-टांडा रोड नई रेल लाइन का भी शुभारंभ होगा। टांडा रोड पर धार की ओर से प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं धार-महू सांसद सावित्री ठाकुर मौजूद रहेंगी।आजादी के बाद से रेल का इंतजार कर रहे धार जिले के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। हालांकि इस उपलब्धि की एक बड़ी कहानी और है ट्रेन धार जिले में पहुंच रही है, लेकिन धार शहर में नहीं। टांडा रोड तक रेल पहुंचने के बाद भी जिला मुख्यालय धार को अपनी पहली यात्री ट्रेन के लिए अभी इंतजार करना होगा।
18 साल 7 महीने बाद परियोजना का पहला बड़ा पड़ाव
छोटा उदयपुर-धार नई रेल लाइन परियोजना की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 8 फरवरी 2008 को झाबुआ में रखी थी। 8 फरवरी 2026 को इस परियोजना के शिलान्यास को 18 साल पूरे हो चुके हैं। अब 8 सितंबर 2026 को करीब 18 साल 7 महीने बाद इसके जोबट-टांडा रोड हिस्से पर यात्री रेल कनेक्टिविटी शुरू हो रही है।
करीब 157 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना का उद्देश्य गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासी तथा दूरदराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ना है। आज शुरू होने वाली ट्रेन सेवा इसी लंबे इंतजार के पहले बड़े पड़ाव के रूप में देखी जा रही है।
टांडा रोड तक ट्रेन, धार शहर अभी 46 किमी दूर
आज की सबसे अहम बात यही है कि टांडा रोड तक रेल पहुंच रही है, लेकिन धार शहर तक नहीं। टांडा रोड से तिरला-धार की ओर करीब 46 किलोमीटर रेल लाइन का काम अभी बाकी है। इसलिए जिले के मुख्यालय धार में आज भी यात्री ट्रेन की सीटी नहीं सुनाई देगी। धार के लोगों के लिए यह दिन खुशी के साथ एक नया सवाल भी लेकर आया है टांडा रोड के बाद धार शहर तक रेल कब पहुंचेगी?
टांडा स्टेशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे
धार के टांडा स्टेशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे।स्टेशन पर ही बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें।स्टेशन पर ही बैठने की व्यवस्था की गई है। ताकि लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकें।दूसरी तरफ पीथमपुर से भी रेल जोड़ने की तैयारी ,धार को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए दूसरी दिशा में इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत काम जारी है।धार-पीथमपुर रेल कनेक्टिविटी इसी बड़े नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी है।धार से पीथमपुर के बीच रेलवे लाइन का ट्रायल हो चुका है, लेकिन नियमित यात्री सेवा शुरू करने के लिए आगे की प्रक्रिया और निर्माण कार्य बाकी हैं।रेलवे की ओर से वर्ष 2026 के अंत तक धार में रेल लाने का लक्ष्य सामने रखा गया था। हालांकि मौजूदा निर्माण स्थिति को देखते हुए इस समयसीमा में नियमित यात्री सेवा शुरू होने को लेकर संशय बना हुआ है।
आज से गुजरात जाना आसान होगा
टांडा रोड से यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने का सीधा फायदा जिले के गुजरात से जुड़े इलाकों को मिलेगा। अब वडोदरा की ओर आने-जाने के लिए लोगों को सड़क परिवहन पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रेल सेवा शुरू होने से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुजरात की ओर जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। आदिवासी और दूरदराज के इलाकों के लिए यह कनेक्टिविटी आर्थिक और सामाजिक बदलाव की शुरुआत भी बन सकती है।
16 किमी नई लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन
टांडा रोड से डेकाकुंड तक करीब 16 किलोमीटर रेल लाइन तैयार की गई है। इसी हिस्से पर आज से यात्री ट्रेन सेवा शुरू होगी।
मेमू ट्रेन टांडा रोड और,प्रतापनगर-वडोदरा के बीच चलेगी। इससे गुजरात और मध्यप्रदेश के इस सीमावर्ती क्षेत्र को पहली बार यात्री रेल नेटवर्क का सीधा लाभ मिलेगा।
जाेबट–टांडा रोड रेल लाइन और डेकाकुंड स्टेशन के लोकार्पण से आलीराजपुर के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल को मिली रेल कनेक्टिविटी की सौगात
इसी क्रम में उन्होंने आलीराजपुर जिले के डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही जाेबट–टांडा रोड रेल लाइन एवं डेकाकुंड रेलवे स्टेशन क्षेत्रवासियों को समर्पित की । डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के प्रारंभ होने से आलीराजपुर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल को रेल सुविधा से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार,रोजगार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं तक पहुंच को भी बढ़ावा मिलेगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर पर सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ से आलीराजपुर जिले के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। रेल सुविधा के विस्तार से क्षेत्र में व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी।
सांसद, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पहली ट्रेन से सफर
डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ के बाद सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने नवीन ट्रेन से डेकाकुंड से आलीराजपुर तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में बैठे यात्रियों से संवाद किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी नवीन ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे। कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज गरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





