ad
best news portal development company in india

सरदारपुर FRV टीम की तत्परता से चोरी की जा रही मोटरसाइकिल बरामद, त्वरित कार्रवाई से टली वारदात

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर 

सरदारपुर। डायल-112 की FRV-11 टीम की त्वरित कार्रवाई से चोरी की जा रही मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते चोर मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे FRV-11 सरदारपुर को सूचना मिली कि घर में चोर घुस गए हैं और एक मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही FRV-11 टीम तत्काल रवाना हुई और महज 5 से 6 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने तत्काल चोरों का पीछा शुरू किया।
डायल-112 पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख चोर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09-JV-6394 को रास्ते में ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को सुरक्षित बरामद किया और वाहन मालिक अजय पंवार, निवासी नरखेड़ा चौकड़ी, मंडी रोड, राजगढ़ को सूचना देकर मोटरसाइकिल उनके सुपुर्द कर दी।
घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को भी दी गई। FRV-11 सरदारपुर की सतर्कता, मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता मिली और बड़ी वारदात को टाल दिया गया।
डायल-112 टीम का सराहनीय कार्य
स्टाफ: सैनिक 133 गोवर्धन मारु
पायलट: विष्णु सिंगार

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई