ad
best news portal development company in india

संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र मिलने पर भक्तों में आक्रोश।

SHARE:

सरदारपुर: जिला संवाददाता दिलीप पाटीदार 

अंबेडकर चौराहे से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे भक्तगण, पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

सरदारपुर। 4 सितंबर 2026 को गुरुकृपा गवरी गौशाला, भूरा डाबरा, जिला झाबुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित रात्रिकालीन भव्य कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य संत श्री कमलकिशोर जी नागर को धमकी भरा पत्र प्राप्त होने के मामले में मंगलवार को सरदारपुर में भक्तगणों ने विरोध दर्ज कराया।
भक्तगण अंबेडकर चौराहे से रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां जिला पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम तहसीलदार महेश सौलंकी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया।
ज्ञापन में बताया गया कि संत श्री कमलकिशोर जी नागर लंबे समय से धर्मांतरण एवं गौ-तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध जनजागरण तथा गौ-संरक्षण के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके द्वारा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण के बड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं।
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की गई सामग्री के बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र की भाषा एवं विषयवस्तु को देखते हुए इसे गंभीर एवं चिंताजनक मामला बताते हुए संत श्री कमलकिशोर जी नागर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
धमकी भरे पत्र की तत्काल जांच की मांग
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं झाबुआ पुलिस से मांग की गई कि धार्मिक एवं सामाजिक जनजागरण से जुड़े संत को इस प्रकार धमकी दिया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। धमकी भरे पत्र की गंभीरता से जांच कर पत्र भेजने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों की तत्काल पहचान की जाए और उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इसके साथ ही परम पूज्य संत श्री कमलकिशोर जी नागर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई, भागीरथ बाकरेचा, विजय पाटीदार, अमृतलाल पायल, हरिराजसिंह राठौर (पप्पु बना), पप्पालाल पटेल, कैलाश मेडा, शंभुलाल पटेल, गोपाल पारीक, उमरावसिंह, सरदार डामर, विष्णु भाबर, रमेश कप्तान, गोकुल टेलर, राजाराम भईडिया, संजय जायसवाल, मुन्नालाल खराड़ी, प्रतापसिंह जामनिया, महेश मारू, नितेश चांदोरा सहित सरदारपुर तहसील के बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई