ad
best news portal development company in india

सरदारपुर में 30 लाख की लागत से बनेगा सर्व सुविधायुक्त कम्युनिटी हॉल। विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं जनप्रतिनिधीयो ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

SHARE:

सरदारपुर : जिला संवाददाता दिलीप पाटीदार 

सरदारपुर । नगरवासियों को सामाजिक, धार्मिक, मांगलिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरदारपुर नगर में 30 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित जनप्रतिनिधीयो द्वारा किया गया।
भूमिपूजन अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि कम्युनिटी हॉल के निर्माण से नगरवासियों को विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक आयोजन एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि सरदारपुर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सार्वजनिक उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। कम्युनिटी हॉल का निर्माण नगरवासियों के लिए उपयोगी एवं स्थायी सौगात साबित होगा।
इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, पार्षद संजय जायसवाल, अमरसिंह बबलु सोनेर, नीरज कटारे, रेशमा परवेज लोदी, भावना सावन भैरवे, मंडलम अध्यक्ष अम्बर गर्ग, अंसार खान, पूर्व पार्षद गोविन्द मारू, सुनील गुप्ता, अनिल गोखले, अतुल कुमार त्रिवेदी, ब्रजमोहन आर्य, कैलाश पंवार, बाबुलाल गेहलोत, जयप्रकाश शर्मा, अनिल पाटीदार, ओम पाटीदार, रफीक खान, सुनील व्यास, लव गर्ग, अनय गर्ग, अंशराज सोनेर, मुख्य नगर परिषद् अधिकारी रंजीतसिंह रावत, उपयंत्री लोकेश रायकवार, जितेन्द्र गोखले, अरूण गोखले सहित कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई