ad
best news portal development company in india

नारियल खेड़ा में पत्रकार के घर से चोरों ने किए सोने के जेबरात चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू की…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियल खेड़ा में न्यूज़ इंडिया टाइम्स के पत्रकार मुकीज़ खान के घर से अज्ञात चोर लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता दूसरे दिन सुबह उस समय चला, जब पत्रकार की भाभी अलमारी में सोने की अंगूठी रखने पहुंचीं। अलमारी खोलने पर उसमें रखे जेवरात गायब मिले।

पत्रकार मुकीज़ खान ने गौतम नगर थाने में दिए लिखित आवेदन में बताया कि उनका तीन मंजिला मकान है। वह प्रथम तल पर रहते हैं, जबकि दूसरी मंजिल पर उनके बड़े भाई और भाभी रहते हैं। 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे उनकी भाभी मायके चली गई थीं, जबकि बड़े भाई भी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।

मुकीज़ खान के मुताबिक, अज्ञात चोर घर के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रात करीब 12 बजे उनकी भाभी वापस घर पहुंचीं और करीब 1:30 बजे बड़े भाई भी घर लौट आए। दोनों खाना खाने के बाद सो गए।

अगली सुबह जब भाभी ने अलमारी खोलकर सोने की अंगूठी रखने की कोशिश की तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पत्रकार मुकीज़ खान की शिकायत पर गौतम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई