ad
best news portal development company in india

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान पर कांग्रेस ने थाना हबीबगंज में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की माँग की…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल। राजधानी भोपाल के हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर करोंद क्षेत्र में दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता मोहम्मद शावर के नेतृत्व में हबीबगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में कहा था, “तुम करोंद से मिसाइल चलाओ और उस मिसाइल को काज़ी कैंप पर गिराओ।” बयान के बाद विधायक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद के काज़ी कैंप की बात कर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इंटरनेट पर जानकारी तलाशने के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ‘काज़ी कैंप’ नाम की कोई जगह नहीं मिली।

विधायक के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ आम जनता, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी समाज को जोड़ने की होती है, न कि लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करने की। उन्होंने मांग की कि इस तरह के कथित भड़काऊ बयान पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे और FIR दर्ज की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मोहम्मद शावर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राहुल सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष कोलार महेश नद मैहर, कांग्रेस नेता मुजाहिद सिद्दीक़ी, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष तालिब अली सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई