ad
best news portal development company in india

सेंधवा में पत्रकार एकता की नई पहल, पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन।

SHARE:


सेंधवा। नगर के पत्रकारों ने एकता, समानता और संगठनात्मक मजबूती की नई पहल करते हुए पूर्व में संचालित प्रेस क्लब से अलग होकर सिटी प्रेस क्लब सेंधवा का सर्वसम्मति से गठन किया है। इस दौरान पत्रकार हितों, समान अधिकारों, पारदर्शिता और संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
बैठक में उपस्थित स्थानीय पत्रकारों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि नया सिटी प्रेस क्लब किसी एक व्यक्ति के आदेश या एकाधिकार के आधार पर संचालित नहीं होगा, बल्कि संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सभी सदस्यों की राय और सहमति से लिए जाएंगे। क्लब में प्रत्येक सदस्य को समान अधिकार प्राप्त होंगे और संगठन के नियम सभी पर समान रूप से लागू रहेंगे।
पत्रकारों ने कहा कि पुराने प्रेस क्लब से अलग होकर नए सिटी प्रेस क्लब के गठन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकता, सहयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करना है। संगठन में सभी पत्रकार साथियों को समान सम्मान और अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा।
आपसी समन्वय और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप सहित संगठन के अन्य माध्यमों में सभी सदस्यों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में भी सदस्यों की आपसी सहमति से निर्णय लिया जाएगा।
क्लब के सदस्यों की सूची तैयार कर शासकीय विभागों, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका तथा अन्य संस्थानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि कार्यक्रमों, प्रेस वार्ताओं और समाचार संबंधी गतिविधियों की जानकारी सभी पत्रकारों तक सीधे और समान रूप से पहुंच सके।
पत्रकार साथियों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार अनेक चुनौतियों के बीच मैदानी स्तर पर कार्य करते हुए समाज तक निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की एकता और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
सदस्यों ने संकल्प लिया कि आवश्यकता पड़ने पर संगठन प्रत्येक पत्रकार साथी के साथ खड़ा रहेगा। निष्पक्ष, जिम्मेदार और सुरक्षित पत्रकारिता के साथ पत्रकार हितों की रक्षा करना सिटी प्रेस क्लब का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।शीघ्र सिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारो की सूची शहर में सभी राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक शैक्षणिक तथा विभिन्न संगठनों संस्थाओं, शासकीय कार्यालय प्रशासनिक इकाइयों पुलिस के विभिन्न थानो तक पहुंचाई जाएगी
सिटी प्रेस क्लब सेंधवा के गठन से नगर के पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पत्रकारों के लिए एक मजबूत, लोकतांत्रिक एवं एकजुट मंच तैयार होने की उम्मीद जगी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई