धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी अनुविभागीय दण्डाधिकारी आशीष पाटील का कुक्षी के विभिन्न समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार पं मनोहर मंडलोई, नागरिक सुरक्षा समिति के जिला संयोजक एवं समाजसेवी डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, रेडक्रॉस के बंशीलाल बाड़मेरा, स्काउट गाइड के भूपेंद्र वर्मा, युवा मंच के अध्यक्ष मनीष भावसार, पार्षद प्रतिनिधि कुंदन शर्मा, फ्रेंड्स ग्रुप के अनिल कोठारी, रवि पूनमचंद जैन, नगर सुरक्षा समिति के दिलिप माली, सचिन नामदेव, लव शर्मा, लोकेश भावसार , कान्हा सोनी आदि शामिल थे। श्री पाटील ने चर्चा में बताया कि प्रशासनिक सेवा में सुदृढ़ता, जन समस्याओं का समाधान आदि मेरे कार्यकाल में प्रमुख कार्य रहेंगे। उन्होंने उन्हें मिली जानकारी के अनुसार कुक्षी क्षेत्र के नागरिकों की सहयोगात्मक, विकासशील, रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच की सराहना की।





