ad
best news portal development company in india

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

धार  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास तथा अध्यक्ष दिशा समिति धार श्रीमती सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की गई।
पीएमएजीवाई के अपूर्ण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें—केन्द्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित निगरानी करने को कहा।
लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश—जिले के अपूर्ण निर्माण कार्यों की विधानसभावार समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित कार्यों में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करने तथा विभागीय समन्वय से कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सांदीपनी स्कूल के शेष निर्माण कार्य भी निर्धारित समय-सीमा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने को कहा।
छात्रावासों में सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हों—सभी छात्रावासों में बाउंड्रीवाल, शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। छात्राओं की सुरक्षा के लिए अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधीक्षकों के स्थानांतरण की कार्रवाई के निर्देश दिए।
सड़क कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर—एमपीआरडीसी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए इंडोरमा ब्रिज एवं सर्विस रोड में सुधार, आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक तथा नियमित रखरखाव के निर्देश दिए गए। कार्य में लापरवाही करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध काली सूची में डालने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
कृषि एवं स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा—प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर पात्र किसानों को समय पर लाभ दिलाने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के सिकल सेल उन्मूलन एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम सहित जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा हुई।
लक्ष्यों एवं बजट व्यय की समीक्षा—वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभागवार लक्ष्यों, स्वीकृत कार्यों, आवंटन एवं व्यय की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले विभागों को लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।
इस दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, डीएफओ श्री विजयनंथम टी आर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेढ़ा, जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई