धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
ग्राम सुसारी में किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलाशा।
72 घण्टे में कुक्षी पुलिस की सक्रियता से एक आरोपी साहेब सिंगार भील गिरफ्तार।
चोरी गया मशरुका सहित घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की साईन मोटरसायिकल जप्त।
आरोपीगण टाण्डा क्षेत्र के गेट्टा, नाहवेल के रहने वाले है।
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना कुक्षी पुलिस को संपत्ति संबंधी मामलों में धरपकड़ हेतु कुक्षी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना कुक्षी में दिनांक 30/08/2026 को फरियादी अक्षत पिता सुरेश त्रिवेदी जाति ब्राह्मण निवासी कालका चौक सुसारी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 383/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) भा.न्या.स. का प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरुध्द पंजीबध्द किया गया है अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम सुसारी में दरम्यानी रात्री में गुरुदेव किराना दुकान का शटर के ताले तोड़कर किराना दुकान के अंदर से किराना सामान कोल्ड्रिंग्स, ड्रायफुट, काजु, बादाम आदि सामान को अज्ञात बदमाश रात्री का फायदा उठाकर चोरी कर ले गये थे।
प्रकरण की गंभीरता के देखते हुई गठित टीम द्वारा लगातार आसपास क्षेत्र में सर्चिंग की गई, मुखबिर की सूचना पर संदेही को चिह्नित कर संदेही साहेब पिता लोभु सिंगार जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम गेट्टा थाना टाण्डा को पकड़ा जिसे अभिरक्षा में लिया जाकर सख्ती से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर पुछताछ की गई जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्री में बिना नंबर की साईन मोटरसायिकल से आकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया पुलिस की तत्तपरता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से चोरी गया किराना सामान कोल्ड्रिंग्स, ड्रायफुट, काजु बादाम एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की साईन मोटरसायिक को जप्त किया गया है। जप्त सामान कुल कीमती करीब 85000/- रुपये है।
नाम गिरफ्तार आरोपीः- साहेब पिता लोभु सिंगार जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम गेट्टा थाना टाण्डा, जिला धार
शेष आरोपीः- दो अन्य आरोपी टाण्डा निवासी है जिनकी तलाश की जा रही है।
थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा संपत्ति संबंधी प्रकरणो में धरपकड़ हेतु आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
थाना प्रभारी दीपक चौहान, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रआर. जगन, प्रआर दीपेन्द्र डावर, आर. शाहदर चौंगड़, आर. कमलेश रावत, आर. जितेन्द्र बघेल की भूमिका रही है।





