ad
best news portal development company in india

अमझेरा में दो दिवसीय ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का भव्य आयोजन, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने किया स्थल निरीक्षण।

SHARE:

जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार अमझेरा ( धार )

धार । मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से अमझेरा में 3 एवं 4 सितंबर 2026 को सायं 7 बजे से थाना परिसर के पीछे भव्य ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरी अमझेरा को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी वरण से जुड़े प्रसंगों की साक्षी माना जाता है। संस्कृति संचालनालय के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा
3 सितंबर 2026 (प्रथम दिवस):
कार्यक्रम की शुरुआत श्री हर्षित शर्मा एवं साथी (भोपाल) द्वारा ‘श्रीकृष्ण लीला’ पर आधारित नृत्य नाटिका से होगी। इसके पश्चात उज्जैन के सुविख्यात गायक शर्मा बंधु एवं साथी द्वारा मनमोहक भक्ति गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

4 सितंबर 2026 (द्वितीय दिवस):
दूसरे दिन सुश्री दुर्गा मिश्रा एवं साथी (भोपाल) द्वारा ‘रुक्मिणी वरण एवं विवाह’ प्रसंग पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। संध्या के अंतिम चरण में सुश्री आकृति सोनी एवं साथी (इंदौर) द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, कला प्रेमियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *