ad
best news portal development company in india

थाना कानवन के ग्राम मुरङका ट्रांसफार्मर आईल चोरी का कानवन पुलिस ने किया पर्दाफाशआरोपियों को गिरफ्तार किया

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना का संक्षिप्त विवरण –दिनांक 18.08.2026 में लगभग रात्रि 02.30 बजे तीन बदमाशों द्वारा ग्राम मुरङका स्थित ट्रांसफार्मर की बुशिंग तोङकर ट्रांसफार्मर आईल चुराते हुये ग्रामीणों की मदद से पकङा गया। फरियादी लाईनमैन बलवंतसिंह परमार निवासी मुरङका की रिपोर्ट से थाना कावनन पर अपराध क्रमांक 266/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटना कारित करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया जा रहा है। एसडीओपी महोदय बदनावर अरविन्दसिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र बारिया द्वारा दिनांक 18.08.2026 को रात्रि 02.30 बजे तीन व्यक्तियों को ग्राम मुरङका स्थित ट्रांसफार्मर की बुशिंग तोङकर ट्रांसफार्मर आईल चुराते हुये पकङा। आऱोपियों से घटना में प्रयुक्त मारूती स्विफ्ट कार तथा 200 लीटर करीबन चोरी किया हुआ ट्रांसफार्मर आईल जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य अपराधों में पूछताछ की जा रही है।

शेष कार्यवाही
आरोपी का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य साथियों एवं अन्य घटनाओं के सम्बंध में पूछताछ करना शेष है।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. जितेन्द्र पिता विक्रमसिंह मकवाना जाति मोगिया उम्र 29 निवासी ग्राम गोंदिया थाना बिलपांक जिला रतलाम
  2. सोनू पिता कन्हैयालाल भाटी जाति मोगिया उम्र 22 साल निवासी एवरिया थाना बिलपांक जिला रतलाम
  3. कृष्णा पिता राधेश्याम भाटी जाति मोगिया उम्र 24 साल निवासी इंद्रलोक नगर थाना औधोगिक क्षेत्र जिला रतलाम जप्त मशरुका
    मारूती सुजुकी स्विफ्ट कार
    200 लीटर करीबन
    सराहनीय कार्य
    थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक सोहनसिंह कायत, प्रआर 30 रामेन्द्रसिंह, आरक्षक 727 भगवती, आरक्षक 1033 नवीन, आरक्षक 1192 अजयपाल की सराहनीय भुमिका रही।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *