धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक विजय डाबर एवं एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा बलात्कार के आरोपी नानसिंह पिता बनसिंह सोलंकी, उम्र 51 वर्ष, निवासी झडदा, थाना बाग को गिरफ्तार किया गया।
थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 352/26, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के प्रकरण में फरियादी द्वारा आरोपी नानसिंह पिता बनसिंह सोलंकी के विरुद्ध बलात्कार करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी नानसिंह पिता बनसिंह सोलंकी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रकाश अलावा, प्रधान आरक्षक 143 सोनू चौहान, आरक्षक 1028 प्रदीप कनोजे एवं आरक्षक 45 महेंद्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





