ऑल इंडिया हज खिदमतगार सम्मेलन-2026 जोधपुर में संपन्न,
बिलाल खत्री

जोधपुर। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान और नात-ए-रसूल से की गई। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान इकाई द्वारा 8 अगस्त को भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन-2026 का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान एव कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुपारस भंडारी,जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा, सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज अली,मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी आबिद कागज़ी एव राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम सहित बड़ी संख्या में हज खिदमतगार और गणमान्य की उपस्थिती में सभी अतिथियों का राजस्थान सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम ने माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया।

मुकीत खान ने बताया के हज यात्रा को सुगम और सरल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि हज पर जाने वाले हर हाजी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रशिक्षित खिदमतगारों की टीम और बेहतर व्यवस्थाएं जरूरी हैं।

सुपारस भंडारी ने बताया कि समाज सेवा का भाव पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़े, इसके लिए युवाओं को इस पवित्र सेवा से जोड़ना बेहद जरूरी है।
सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पिछले वर्षों में राजस्थान के खिदमतगारों ने जिस समर्पण से हाजियों की सेवा की है वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
ओमकार वर्मा ने कहा कि धार्मिक यात्राओं को आसान और सुरक्षित बनाना समाज के हर वर्ग का दायित्व है।
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्षद इंतखाब आलम ने कहा कि हाजियों की सेवा ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी
मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसाइटी के हाजी अब्दुल रहीम तिगाले बड़वानी, हाजी गफ्फार खत्री सेंधवा, हाजी बिलाल खत्री अलीराजपुर,हाजी मोइन मतीन बुरहानपुर, रियाजुल हक अंसारी बुरहानपुर, डॉ मुख्तियार खरगोन, इंजीनियर इमरान इंदौर, आरिफ खाचरोद, शाहिद निजामी मंदसौर, शाहरुख मंदसौर, सभी का माला पहन कर प्रशंसा पत्र एवं मोमेंटो दे कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम का माला एवं साफा पहनकर स्वागत किया
इस अवसर पर सैयद हाजी आरीफ अली अध्यक्ष जोधपुर जिला इकाई, हाजी निजामुद्दीन, सैयद ज़ुबैर अली, चमन बानो, शहजाद अंसारी, असलम खोखर, मोहम्मद सलीम, हाजी अब्दुल्ला खान, हाजी अब्बास अली, शेख मोइनुद्दीन अशरफी, नासिर खान, चंदा खानम, अनवर बैग, राजा मुराद अल्वी, शकील अहमद, अब्दुल सत्तार खान, हाजी इकराम खान आफाक अहमद शेख, साबिर मोहम्मद सागर मारवाड़ जंक्शन मोहम्मद यासीन रॉयल पाली, अनवर पठान, हाजी मनवर शेख, असफाक छीपा, इनायत खान आदि कई खिदमतगार उपस्थित थे।
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम ने सभी बाहर से आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त





