ad
best news portal development company in india

ऐतिहासिक धार किला परिसर में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार  धार 

मेरा युवा भारत के स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक दिवसीय अभियान आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया श्रमदान।

धार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत धार के ऐतिहासिक किला परिसर में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
स्वच्छता अभियान के दौरान युवाओं ने उत्साह और जिम्मेदारी के साथ भाग लेते हुए किला परिसर में श्रमदान किया। युवाओं ने हाथों में झाड़ू थामकर परिसर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की तथा वहां मौजूद कचरे और गंदगी को एकत्रित कर व्यवस्थित रूप से हटाया। अभियान के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहरों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और वालंटियर्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने व कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
इस आयोजन में अमित भगोरे, सुमित गावड, विशाल सहित ‘माय भारत’, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनसीसी) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बड़ी संख्या में वालंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

कसरावद नगर परिषद के सफल 4 साल पूरे: 13.13 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात; मिठाई खिलाकर दी बधाईअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का हुआ सम्मान; विधायक प्रतिनिधि ने गिनाईं चार वर्षों की उपलब्धियां कसरावद (खरगोन) |