ad
best news portal development company in india

8 माह से फरार ₹2,000 के इनामी आरोपी को बाकानेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


घटना
दिनांक 04.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर चौकी बाकानेर पुलिस द्वारा एक अवैध देसी कट्टा एवं हथियार बनाने की फैक्ट्री जप्त कर आरोपी आजाद सिंह पिता भगत सिंह भाटिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिकलीगर मोहल्ला, बाकानेर को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 645/2025, धारा 25, 25(1-AA) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 111(2-ख), 111(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी अजय सिंह पिता भगत सिंह भाटिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकलीगर मोहल्ला, बाकानेर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक धार द्वारा ₹2,000 के नगद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई थी।

पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक श्री राजेश यादव के नेतृत्व में बाकानेर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिनांक 07.08.2026 को 8 माह से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी अजय सिंह पिता भगत सिंह भाटिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकलीगर मोहल्ला, बाकानेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
अजय सिंह पिता भगत सिंह भाटिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकलीगर मोहल्ला, बाकानेर

आपराधिक रिकॉर्ड
अपराध क्रमांक 645/2025, धारा 25, 25(1-AA) आर्म्स एक्ट एवं धारा 111(2-ख), 111(2) बीएनएस

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी बाकानेर उप निरीक्षक प्रशांत पाल, प्रधान आरक्षक 840 बिसन मुजाल्दा, आरक्षक 993 राकेश एवं सउनि महेश जाट की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *