ad
best news portal development company in india

देश के आदिवासी एक हो रहें, यह पुर्वजों के संधर्ष का परिणाम प्रोफेसर अर्जुन भाई राठवा

SHARE:

चाँदपुर में विश्व आदिवासी दिवस के मुख्य कार्यक्रम हजारों की संख्या में हुआ समाजजन सम्मिलित

बिलाल खत्री
आलीराजपुर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम चांदपुर में हुआ सम्पन्न। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय टंट्या मामा की मूर्ति पर जाकर माल्यार्पण किया।उसके बाद क्षेत्र के पटेल एवं पूजारो ने परम्परागत पूजा पाठ की गई एवं उपस्थित सभी लोगों खड़े होकर धरती वंदना की गई।जहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग सम्मिलित होकर सामाजिक मंथन पर विचार किया गया।

प्रोफेसर अर्जुन भाई राठवा ने कहा कि आज देश के आदिवासी एकता हो रहे हैं, हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया, ओर आदिवासियों के लिए जल जंगल एवं जमीन की लड़ाई लड़ी और जमीनी संघर्ष के साथ आज संवैधानिक हक अधिकार के एक संघर्षरत है।

पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर समाज के वरिष्ठ जनों एवं अतिथियों के द्वारा वक्तव्य दिया जाता हैं उसे अमल में आना चाहिए।अभी भी समाज में कुछ लोग समाज को लोगों एकत्रित नहीं होने देने चाहते हैं,लोगों को रोकने के लिए अलग अलग कार्यक्रम कर रहें हैं।

मुख्य वक्ता गजानंद ब्रह्माने ने कहा कि मैने 1994 में आदिवासियों की आदिवासीय को साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में मैने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया, उसे पहले भारत सरकार के प्रशासन के प्रतिनिधित्व ने संयुक्त राष्ट्र संघ को भारत में आदिवासी ही नहीं रहते हैं,ऐसी पोर्ट प्रस्तुत की गई थी।

उसके विरोध में मैने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखी और प्रशासन द्वारा मुझे मूलनिवासी एवं जाति प्रमाण जारी किया गया, उसे प्रमाण के रूप से प्रस्तुत किया। जोबट विधायक सेना पटेल ने कहा कि आज इस महान दिवस पर जिले में अधिवासी समाज में बहुत ही उत्साह का माहौल हैं, समाज जागरूक हो रहा,आज के दिन संगठन पार्टी को छोड़कर सभी को एक मंच पर आकर कार्य करना चाहिए। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए समाज को बांटने में लगे हुए है।

समाज को केवल नाचने गाने तक ही सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम को आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश रावत, कमेटी सदस्य रतनसिंह रावत, भीमसिंह मसानिया,भंगुसिंह तोमर,नितेश अलावा,अरविंद कनेश, मालसिंह तोमर गुलाबी तोमर,साक्षी चोंगड सहित स्थानीय वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर जिले की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित की 38 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर ग्रेवाल को सौंपा गया।

गुजरात आनद की नृत्य टीम ने सभी का आकर्षित किया ओर आदिवासी टिमली के गायक कलाकार दीपक चोंगड़ से ओजस्वी वाणी से प्रस्तुति दी गई।
स्वागत भाषण राकेश जमरा ने दिया ओर आभार आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह बामनिया ने माना।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *