ad
best news portal development company in india

थाना टांडा पुलिस को बड़ी सफलतालूट के 04 प्रकरणों सहित 06 मामलों में फरार ₹17 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ तथा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना टांडा पुलिस ने लूट के चार प्रकरणों सहित मारपीट एवं डकैती की तैयारी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपियों पर विभिन्न अपराधों में कुल ₹17,000 का इनाम घोषित था।

पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार रावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर फरार इनामी आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सुखराम एवं संजय वसुनिया को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना टांडा के लूट, मारपीट एवं डकैती की तैयारी के विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुखराम पिता कगरसिंह, निवासी ग्राम झाई, थाना टांडा जिला धार
  2. संजय पिता सुमनसिंह वसुनिया निवासी ग्राम गुराड़िया थाना टांडा जिला धार आपराधिक रिकॉर्ड
    गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना टांडा में निम्न प्रकरण दर्ज हैं
  3. अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 310(4) 310(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट
  4. अपराध क्रमांक 159/2025 धारा 309(2) बीएनएस
  5. अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 309(4) बीएनएस
  6. अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 309(4) बीएनएस
  7. अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 309(4) बीएनएस
  8. अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस सराहनीय कार्य
    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार रावत, सउनि योगेन्द्रसिंह मावी, सउनि रामदास सोलंकी, सउनि रामसिंह हटीला, प्रधान आरक्षक रामसिंह सस्तिया, प्रधान आरक्षक माधवसिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक बच्चुसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक किशन देवल, आरक्षक दिलीप डुडवे, आरक्षक निलेश सापले एवं आरक्षक सुनील पवार की सराहनीय भूमिका रही।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई