ad
best news portal development company in india

26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

नशामुक्त भारत सप्ताह के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान,
युवाओं-बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने का संकल्प

खरगोन । 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण, भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मद्यपान, मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों, शराब एवं अन्य नशों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीबी, हृदय रोग आदि से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता फैलाना है। इसके अंतर्गत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण, आबकारी, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही जन अभियान परिषद, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, गायत्री परिवार, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं धार्मिक संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं एवं आम नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी, ताकि समाज को नशे से मुक्त करने का सामूहिक संकल्प मजबूत हो सके।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *