धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 05.08.2026 को फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 341/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी(IPS) कुक्षी श्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृता को दिनांक 28.08.2026 को शीतला माता मंदिर के पास कुक्षी से दस्तयाब कर अपहृता के बयान से प्रकरण में धारा 87, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अरूण पिता मदन अलावा जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर वार्ड नं 10 कुक्षी थाना कुक्षी को आज दिनांक 29.09.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अरूण पिता मदन अलावा जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर वार्ड नं 10 कुक्षी थाना कुक्षी जिला धार
आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के विरुद्ध थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 341/2026 धारा 137(2) बी0 एन0 एस0 बढ़ाने धारा 87, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुक्षी पर पूर्व में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 137(2), 351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही उनि गिलदारसिंह बघेल, प्रआर. 825 प्रमोद डागा, आरक्षक 891 शाहदर चोंगड़ थाना कुक्षी का सराहनीय योगदान रहा।





