खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने कार्यालय में आयोजित की जन सुनवाई,
जन सुनवाई में सुनी आवेदकों की समस्याएं, आवेदकों की व्यथा सुन, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण हेतु दिए दिशा निर्देश।
खरगोन। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की जाती हैं ।
इसी क्रम में जनता की समस्याओं पर संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा दिनांक 23.06.26 को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
जन सुनवाई के दौरान आज कुल 14 आवेदक के द्वारा अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन दिए जिनमें पारिवारिक शिकायत, महिला संबंधी शिकायत, जमीनी विवाद संबंधी शिकायत, आपसी विवाद, संपत्ति संबंधी शिकायत, ऑनलाइन फ्रॉड व अन्य शिकायत आदि लेकर आमजन आए जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु भी थाना प्रभारियों को संबंधित विभाग से समन्वय कर शिकायत के निराकरण हेतु हर संभव मदद व उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।






