ad
best news portal development company in india

कुक्षी में मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में धार जिले के कूक्षी थाने में प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय के नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बुधवार को आयोजित इस बैठक में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कूक्षी थाना के उपनिरीक्षक श्रीअनूप बघेल सहाब साथ विपिन यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक, युवा, समाजसेवी। एहले इस्लाम सुन्नतवल जमात के सदर शाहजहां खान, तहसील सदर सरफराज खान गब्बर, हाजी पार्षद फिरोज मंसूरी, नायब सदर इमरान मंसूरी, नायब सदर शेरू शाह, वरिष्ठ पत्रकार सज्जाद खान , शाकिर मंसूरी हाजी हातिम शाह, एहले इस्लाम सुन्नतुल जमात प्रवक्त सईद अनवर खान, मौजूद रहे

मोहर्रम पर्व के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही जुलूस के दौरान धारदार हथियारों के उपयोग से बचने और विद्युत तारों सहित सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से डीजे को लेकर चर्चा हुवी अधिक साउंड वाले डीजे ओर बड़े वहान डीजे को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने अपनी बात मुस्लिम समाज जनों को रखी वही मुस्लिम समाजजनो ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुस्लिम समाजजनो ने पुलिस प्रशासन का सयोग देने का वादा किया।

वहीं उपस्थित नागरिकों ने साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वासन दिया।
बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *