ad
best news portal development company in india

पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी द्वारा बकरा / बकरी चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

गिरफ्तार आऱोपी :- जितेन्द्र पिता गुलाब वास्केल जाति भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमघाटा थाना
गंधवानी जिला धार (म.प्र.)

फरार आरोपी :- अन्य तीन बदमाश आरोपी के साथी
विवरण
दिनांक 18.02.2026 को फरियादी जितेन्द्र पिता सीताराम पाटीदार जाति कुलमी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम निम्बोल ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उनके निम्बोल देशवालिया रोड पर भारती गोट फार्म के नाम से बकरी फार्म हाउस से अज्ञात लोगो द्वारा तार फैंसीग कि बाउड्रीवाल तोडकर बकरी फार्म हाउस के दरवाजे को धक्का मारकर उसे खोलकर अन्दर घुसे और फार्म हाउस के अन्दर से दो बकरे व सात बकरिया किमती करीबन 95000/ रूपये के चोरी कर ले गय हैं । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कुक्षी पर अप.क्र. 58/2026 धारा-305(ए), 303(2), 325 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के को रात्रि में हो रही पशु चोरी (बकरा / बकरी ) की पतारसी कर रात्री में हो रही चोरी की घटना को रोकने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव एवं चौकी प्रभारी उनि रवि वास्के ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में पुलिस चौकी निसरपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी गये बकरा बकरी की तलाश प्रारम्भ की गई ।
थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा घटना स्थल एवं संभावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित एवं पीएसटीएन डाटा सायबर सेल धार से प्राप्त कर संदेही के मोबाईल नम्बर का अवलोकन किया गया एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यो को संकलित किया जाकर संदेही के मोबाईल नम्बर के लोकेशन व अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छगन पिता नुरसिंह भूरिया जाति भील उम्र 20 वर्ष निवासी कोकरी को गिरफ्तार कर पुछताछ करते जितेन्द्र पिता गुलाब वास्केल जाति भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम आमघाटा थाना गंधवानी व अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर रात्री में ग्राम निम्बोल में बकरी फार्म हाउस के पीछे लगी तार फैंसिग की जाली काटकर फार्म हाउस के अन्दर घुसकर उसमे से बकरा बकरी चोरी करना स्वीकर किया था जिसके आधार पर आज जितेन्द्र पिता गुलाब वास्केल जाति भील निवासी आमघाटा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । आरोपी के विरूद्ध थाना गंधवानी एंव मनावर में लुट, डकेती, चौरी, नकबजनी ,अवैध रूप से शत्र लेकर घुमने जैसे गंभीर प्रवृती के कुल 21 अपराध पंजीबद्ध है ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, सउनि. भुवान चौहान, सउनि थानसिंह जमरा, आर. 968 सुभाष चौहान, आर.55 रवि, आर, 90 गौरव 1074 अर्जुन ,सायबर प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल ,आर प्रशांत ,आर.शुभम का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *