best news portal development company in india

राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन जमा किया…

SHARE:

 भोपाल / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सदस्य एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र जमा किया इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नि, उनके वकील और कांग्रेस-कार्यकर्ता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने से पहले दिग्विजय सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रिटर्निग-ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन जमा किया। राजगढ़ से भाजपा ने दो बार के सांसद रोडमल नागर को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है।

इसी तरह आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया इस दौरान उनके वकील और कांग्रेस-कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को चुनावी रण में उतारा है आलोक शर्मा दो बार उत्तर-भोपाल से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है और दोनो ही बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है आलोक शर्मा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास समर्थक है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *