ad
best news portal development company in india

कांग्रेसियों का पार्टी छोड़ने का क्रम लगातार जारी, भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद के साथ सैंकड़ो कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा…

SHARE:

 भोपाल / लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटके दे रहे कांग्रेसियों ने पार्टी को एक और झटका दे दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने का जो क्रम शुरू किया था वो क्रम कांग्रेस में लगातार चल रहा है मध्यप्रदेश के कई पूर्व सांसदों, पूर्व विधायको, मौजूदा विधायको, पूर्व मंत्रियों, महापौर, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, पार्षद सहित हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस से भोपाल के पूर्व महापौर सुनील सूद, सुनील शर्मा, कांग्रेस पार्षद वार्ड क्रमांक 7 की प्रियंका मिश्रा, कांग्रेस युवा नेता अनिल मिश्रा, और पार्षद गौतम मोर, निर्मला मोर, पूर्व अध्यक्ष संजय साहू शमीम खान, के साथ सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है और भाजपा का गमछा गले मे डालकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है इन सभी ने सुरेश पचौरी के नेतृत्व में की भाजपा ज्वाइन की है इस अवसर पर भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *