best news portal development company in india

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस-कार्यकर्ताओं ने NEET और नर्सिंग घोटाले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया…

SHARE:

 भोपाल / मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के नेतृत्व में एआईसीसी के निर्देश पर आज इंदौर में हुए नीट पेपर लीक घोटाला और नर्सिंग घोटाले और धांधली के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज रोशनपुरा चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया एवं इस कृत्य में सम्मिलित अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की नर्सिंग घोटाले और NEET जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक करके हज़ारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है प्रदेश सरकार को इसकी जवाबदारी लेना चाहिए और निष्पक्ष जाँच करके जो भी अधिकारी इस भ्रष्टाचार में लिप्त है उन अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने की हम प्रदेश सरकार से माँग करते है। इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल, महेंद्र सिंह चौहान के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई