ad
best news portal development company in india

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला एवं उसके परिजनों को अश्लील गालियां और आपत्तिजनक फोटो भेजकर परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से कर रहा था मानसिक रूप से प्रताड़ित

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त

घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर रामसिंह राठौर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला एवं उसके परिजनों को अश्लील गालियां एवं आपत्तिजनक फोटो भेजकर परेशान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण में पीड़िता द्वारा थाना मनावर पर शिकायत दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे एवं उसके परिजनों को अश्लील गालियां तथा आपत्तिजनक फोटो भेजे जा रहे हैं, जिससे पीड़िता एवं उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 814/2026, धारा 351(4), 79 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मनावर पुलिस द्वारा साइबर सेल धार की सहायता से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी द्वारा दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता एवं उसके परिजनों को आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे थे।

तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी की पहचान अंकित पिता पवन कसेरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी विवेकानंद कॉलोनी, जावरा, जिला रतलाम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जावरा शहर, जिला रतलाम से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पीड़िता का पति है तथा दोनों के मध्य दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रकरण न्यायालय मनावर में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते आरोपी द्वारा पीड़िता पर दबाव बनाने एवं उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से दो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक संदेश एवं फोटो भेजे जा रहे थे।

जप्त मश्रुका
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने एवं संचालित करने में किया गया था।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है तथा उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
उक्त प्रकरण के सफल अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—

  1. निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी मनावर।
  2. प्रधान आरक्षक 88 आमीर अंसारी।
  3. आरक्षक 899 जितेन्द्र कुशवाह।
  4. आरक्षक 1086 कमल सोलंकी।
  5. साइबर सेल धार – प्रधान आरक्षक सर्वेश, प्रधान आरक्षक मुकेश एवं आरक्षक प्रशांत।

धार पुलिस सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध सतत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई