जोबट से शाहरुख खत्री
जोबट आज तारीख 17 नवंबर 2026 मंगलवार शाम 8 बजे
बकरा वजन बढ़ाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें जोबट बड़ी खट्टाली सहित आसपास के गांव आम्बुआ भाबरा राणापुर झाबुआ मेघनगर थांदला से भी बकरे आए प्रथम पुरस्कार ₹51000 रुपए मोनू बाबा जोबट एवं द्वितीय पुरस्कार ₹21000 चैन सिंह डावर सरपंच बड़ी खट्टाली की और से रखा गया है।
जिसका फाइनल अप्रैल व मई 2027 में किया जाएगा वहीं बकरा वजन बढ़ाओ समिति के द्वारा बताया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों में वैज्ञानिक एवं बेहतर पशुपालन पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा पशुपालन को आजीविका एवं स्वरोजगार के एक बेहतर माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना है इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोनू बाबा मख्मूदिन खत्री आबिद खान रफीक खत्री दानिश रंगरेज सरफराज खान जुनेद खत्री सोहेब खत्री आदि उपस्थित रहे |





