चोरी करने वाले आरोपी के साथ माल खरीदने वाले 2 आरोपी भी गिरफ्तार, किसानो की कुल 12 पानी की मोटर हुई बरामद
गिरफ्तार आरोपी
1.सुंदर पिता केरू बामनिया जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम अखाड़ा थाना बाग
2. मेहमूद पिता काले खॉ जाति मकरानी मुस. उम्र 54 साल नि. किला रोङ जोबट आलीराजपुर(माल खरीदने वाला)
3. उमर सादिक पिता रसीद रंगरेज जाति मुस. उम्र 22 साल नि. बाग रोङ थाना जोबट आलीराजपुर.महमूद कबाड़ी (माल खरीदनेवाला),
*पूर्व में भी जोबट थाने में चोरी का माल खरीदने के मामले में उमर सादिक खिलाफ केस दर्ज है
*
फरार आरोपी 5आरोपी
जब्ती माल
कुल 12 पानी की मोटर, कीमती करीब ढाई लाख रुपए
मामले का संक्षिप्त विवरण
फरियादी कमलेश पिता इंदर सिंह डावर निवासी गिरवानिया ने कुछ दिन पूर्व रिपोर्ट किया था कि ग्राम गिरवानिया से मेरी और मेरे खेत पड़ोसी राय सिंह बामनिया ,दोनों की कुल तीन पानी की मोटर चोरी हो गई है इसी प्रकार से वीरेंद्र पिता दौलत सिंह बघेल तलावड़ी ने रिपोर्ट किया था कि ग्राम तलावड़ी में स्थित मेरे खेत एवं मेरे खेत पड़ोसी रमेश, रायमल, पातल सिंह, संजय कनेश ,सज्जन सिंह अलावा,हम सभी की कुल 7 पानी की मोटर कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है,इसी प्रकार धीरज पिता हीरालाल पाटीदार उम्र 35 साल निवासी कुक्षी ने रिपोर्ट किया था कि बाग रोड के पास नदी स्थित उसके खेत में से उसकी दो पानी की मोटर चोरी हो गई है , उपरोक्त मामलों में चोरी के तीन अलग-अलग अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसपी श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में टी आई कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया जो मुखबिर से सूचना मिली कि इस चोरी की वारदात में ग्राम अखाड़ा थाना बाग का सुंदर बामनिया और उसकी टीम शामिल हो सकती है जो मुखबिर सूचना के आधार पर टीम के द्वारा सुंदर को पकड़कर उससे विस्तृत रूप से पूछताछ की गई, जो प्रारंभ में में वह घटना से इनकार करता रहा लेकिन जब उसे तकनीकी, वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया और उसने बताया कि मैंने अपने अन्य 5 साथियों के साथ मिलाकर कुल 12 पानी की मोटर गिरवानिया, तलावड़ी और बाग रोड नदी के पास से चोरी की थी और जोबट के महमूद और सादिक कबाड़ी को बेची हे और कुछ मोटर मैंने अपने घर के पास ही छुपा कर रखी है जो उसकी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने महमूद और सादिक कबाड़ी को पकड़कर दोनों से पूछताछ की जो दोनों ने मोटर खरीदना स्वीकार किया ।इस आधार पर इन तीनों आरोपियों से पुलिस ने कुल 12 पानी की मोटर जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश कर इनका पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी और इसके जो साथी फरार है उनको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
टीम में शामिल
टीआई राजेश यादव, उप निरीक्षक जगदीश सोलंकी, हुकुमचंद पिपलिया,asi चंचल सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक कुंदन मंडलोई, सोनू चौहान, प्रमोद, सतीश आरक्षक विपिन, शाहदर, साइबर सेल से उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, आर प्रशांत सिंह,शुभम,सर्वेश की भूमिका रही
डीआईजी/ एसपी श्री मयंक अवस्थी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है






