ad
best news portal development company in india

कलेक्टर नीतू माथुर ने वीसी में नगर पालिका क्षेत्रों में जल शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिले में पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित पानी की टंकियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश कलेक्टर नीतू माथुर ने वीसी के माध्यम से दिए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को निर्देश दिए । निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी पाइप लाइनों की समय-समय पर जांच की जाए तथा जहां भी लीकेज या तकनीकी खामी पाई जाए, वहां तत्काल सुधार कार्य कराया जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को अशुद्ध या दूषित पानी का वितरण न हो। जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पानी टंकी ओर पानी वितरण की नियमित जांच करे , दूषित पानी की समस्या के निराकरण के लिए जिले में कॉल सेंटर का निर्माण किया जाएगा जहां कोई भी व्यक्ति की समस्या का निराकरण तुरंत किया जाएगा । आगामी 7 दिवस में सभी पानी वितरण जल स्रोत की जांच करे , 20 वर्ष से अधिक समय से बिछाई पाइप लाइन का सर्वे करे दुरुस्त है या नहीं इसकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराए । पानी की गुणवत्ता , क्लोरीन की मात्रा , टंकी सफाई आदि की जानकारी रजिस्टर में इंद्राज करे । बैठक कर नगर एवं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए , जल भराव आदि के लिए जागरूक । वार्ड प्रभारियों एवं अमृत मित्र समन्वयक के साथ बैठक कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे ।

प्रशासन ने कहा है कि पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर श्रीमती माथुर फिल्टर प्लांट आलीराजपुर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही निर्देश दिए कि साफ सफाई का विशेष ध्यान देकर नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ।

इस दौरान समस्त नगर पालिका अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीसी के माध्यम से जुड़े ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *