ad
best news portal development company in india

पति के सपने को पूरा करने इसिका सोनी ने स्थापित की सांवरिया पैथोलॉजी लैब

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना पति-पत्नी के जीवन में लाई खुशियां

खरगोन । जिले के महेश्वर के वार्ड 01 पेश्वा मार्ग की रहने वाली इसिका सोनी हमेशा से अपने परिवार और समाज के स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा रखती थीं। उनके पति एक प्रशिक्षित लैब टेक्निशियन हैं और वर्षों से अलग अलग जगहों पर कार्य करते हुए अपना स्वयं का पैथोलॉजी लैब शुरू करने का सपना देख रहे थे। तकनीकी ज्ञान होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था।

इसी दौरान इसिका को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी एसबीआई बैंक के मैनेजर द्वारा मिली। योजना की विस्तृत जानकारी उद्योग विभाग के अधिकारियों से समझने के बाद इसिका ने अपने पति के तकनीकी अनुभव को आधार बनाते हुए पैथोलॉजी लैब चलाने का निर्णय लिया। योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रयोगशाला के लिए आवश्यक मशीनें, उपकरण और अन्य संसाधनों की खरीदना संभव हो पाया। कुछ ही समय में इसिका की सांवरिया पैथोलॉजी लैब ने स्थानीय लोगों के लिए विश्वसनीय और समय पर जांच सेवाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। आज सांवरिया पैथोलॉजी लैब महेश्वर क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बन चुकी है। इसिका सोनी न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का महत्वपूर्ण कदम भी उठाया है। उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर इसिका अपने पति के सपने का पूरा कर पैथोलॉजी से अच्छी आय अर्जित कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि इसिका सोनी द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वर्ष 2024-25 में पैथोलॉजी लैब स्थापित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, एम.जी. रोड, महेश्वर शाखा से 08 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया था। योजना अंतर्गत इसिका को वितरीत ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान और सीजीटीएमएसई गारंटी फीस अधिकतम 7 वर्ष तक शासन द्वारा वहन की जाती है। इसिका सोनी ने योजना के तहत मिली राशि से आधुनिक उपकरण खरीदकर सांवरिया पैथोलॉजी लैब शुरू की, जो आज महेश्वर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाएं प्रदान कर स्थानीय लोगों का भरोसा जीत चुकी है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *