धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी – सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभा प्रकाशन का मंच होते हैं । अपने अन्दर मौजूद प्रतिभा को मंच के माध्यम से प्रदर्शित कर विद्यार्थी अपनी दक्षता को सार्वजनिक करते हैं । अध्ययन के साथ- साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए शालेय गतिविधियों का अपना महत्व होता है । आपने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सोच ऊंची होनी चाहिए । प्राप्त अवसर को सफलता में परिणित करें । शिक्षक संपूर्ण क्षमता के साथ समान शिक्षा प्रदान करते हैं विद्यार्थी उसमें से जितना अधिक ग्रहण करते हैं सफलता का प्रतिशत उतना अधिक होता है । उक्त विचार परियोजना प्रशासक आशाराम मुझाल्दे ने एकीकृत शाला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए । कार्यक्रम में सहायक परियोजना प्रशासक रमेशचन्द्र चौहान ने कहा कि विद्याध्यन विद्यार्थी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए किन्तु सर्वांगीण विकास के लिए गतिविधियों में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा भी दिखाना चाहिए । कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा तथा मंडल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग दिनेश कुमार नागराज ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी ने दिया आभार श्रीमती कविता मुकाती ने माना तथा संचालन मनोज साधु ने किया । पुष्पहारों से स्वागत पी एल बर्फा , बी एल गेहलोत , लक्ष्मणसिंह जामोद , दिनेश डावर , अनिता एस्के , वीरूसिंह भिड़े , नीतेश गोयल , जगदीशचन्द्र गुप्ता, दीपक मालवीया , राकेश अलंसे , दिलीपसिंह चौहान , प्रतापसिंह मुझाल्दा , दुर्गा जामोद , महेश वास्के , सुनिता बघेल , छात्रा परिषद अध्यक्ष राजनंदिनी सोलंकी , स्वागत सचिव जीविका माली , सांस्कृतिक सचिव नीलम लाहौर सह सचिव सुषमा कन्नौज , अनुशासन सचिव सोहा मंसूरी आदि ने किया । निर्णायक मण्डल में वर्षा साधु , कुसुमसिंह तथा सोहन बृजवासी शामिल थे ।






