ad
best news portal development company in india

पशु आहार की आड़ में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 41.70 लाख की मशरूका जप्त

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। मंडलेश्वर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु आहार के कट्टों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। थाना मंडलेश्वर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक से कुल 485 पेटियों में भरी 4365 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख 12 हजार 660 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त गुजरात पासिंग टाटा ट्रक (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) और 200 पशु आहार के कट्टे भी जब्त किए गए हैं। कुल जप्तशुदा मशरूका की कीमत लगभग 41 लाख 70 हजार 600 रुपये आंकी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्रीअनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी मंडलेश्वर उप निरीक्षक दीपक यादव को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुजरात पासिंग टाटा ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे अवैध शराब की पेटियां छुपाकर मंडलेश्वर धामनोद रोड से तस्करी करने वाला है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर गांधीनगर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार ट्रक क्रमांक GJ 25 T 8388 को रोका गया। चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम दलपत पिता नाथूसिंह राणावत (उम्र 29 वर्ष), निवासी बडारखेडा, तहसील बंगु, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर पशु आहार के कट्टे भरे मिले, जिन्हें हटाने पर नीचे भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां छुपाकर रखी होना पाई गईं। आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 485 पेटियों में भरी 4365 लीटर अवैध शराब, ट्रक तथा पशु आहार के 200 कट्टे विधिवत जब्त कर थाना मंडलेश्वर में अपराध क्रमांक 368/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रवीण निकुम, सहायक उप निरीक्षक रमेश वास्कले, प्रधान आरक्षक अनिल, प्रआर.संजय, दिनेश, प्रआर.गुमानसिंह डावर, आर .अमित, अभिषेक, शैलेश, राजकुमार, जनकसिंह,राकेश, रविशंकर , जीतेन्द्र, मुकेश का विशेष योगदान रहा इसी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों का भी सराहनीय योगदान रहा।
खरगोन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया गया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *