ad
best news portal development company in india

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

SHARE:

कसरावद सलीम खान

कसरावद। क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कसरावद तहसील का है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दोगावा निवासी नितेश पटेल (पिता मुकेश पटेल) और दीपक वर्मा बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से दोनों को तत्काल कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत नितेश पटेल को मृत घोषित कर दिया।

खरगोन रेफर, पुलिस जांच में जुटी हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *