बिलाल खत्री
बुरहानपुर जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने एवं स्थानीय जल स्रोतों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को अमृत संचय अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम धुलकोट में रूपारेल नदी के समीप जल संचयन हेतु बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर को बढ़ाना एवं भविष्य में जल संकट से बचाव करना है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक, जन अभियान परिषद मनीष कुवादे ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दैनिक जीवन में जल के सदुपयोग, अनावश्यक जल अपव्यय रोकने तथा छोटे-छोटे प्रयासों से जल बचाने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण हेतु शपथ भी ली। बोरी बंधान कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नवांकुर चंपालाल महाजन एजुकेशनल सोसायटी के सदस्यों सहित अन्य द्वारा सहभागिता की गयी।






