ad
best news portal development company in india

प्राकृतिक खेती के लिये बायोरिसोर्स सेन्टर की स्थापना बायोरिसोर्स सेन्टर स्थापित करने के लिये आवेदन आमंत्रित

SHARE:

बिलाल खत्री
बुरहानपुर भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अन्तर्गत जिले को 20 क्लस्टर (समूह) बनाने के लक्ष्य प्रदाय किये गये है, इसके तहत प्रत्येक तीन क्लस्टर के बीच दो बायोरिसोर्स सेन्टर की स्थापना की जाना है। ईच्छुक संस्थाएं जो बायोरिसोर्स सेन्टर स्थापित करना चाहती है वह आवेदन प्राप्त करने हेतु परियोजना संचालक आत्मा जिला बुरहानपुर के उप परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.एस. निगवाल से अथवा मो.नम्बर 97527-18410 पर सम्पर्क कर सकते है।

बायोरिसोर्स सेन्टर के लिये पात्रता

  1. स्थानीय कृषि उद्यमी अथवा एफ.पी.ओ., स्व सहायता समूह अथवा सहकारी समितियां पात्र होगें।
  2. आवेदक की स्वयं की जमीन होने पर प्राथमिकता दी जायेगी।
  3. बायोरिसोर्स सेन्टर बनाये जाने वाले उत्पादों को रखने के लिये पर्याप्त भंडारण व्यवस्था होनी चाहियें।
  4. प्राकृतिक खेती में कम से कम दो वर्षाे का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जायेगी।

5.बायोरिसोर्स सेन्टर के पास कच्चा माल जैसे- गौमूत्र, गोबर की पर्याप्त मात्रा हो या 5 कि.मी. के दायरे में गौशाला हो।

  1. क्लस्टर क्षेत्र में बायोरिसोर्स सेन्टर स्थापना को प्राथमिकता दी जायेगी।
  2. क्लस्टर क्षेत्र में कोई संस्था/एफ.पी.ओ./ सोसायटी/ न होने पर कृषि उद्यमी का भी चयन किया जा सकता है।
  3. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत बायोरिसोर्स सेन्टर स्थापित करने के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है बायोरिसोर्स सेन्टर स्थापित करने के लिये आवेदक को एक लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी जो पचास हजार रूपये की दो-दो किश्तो में दी जायेगी।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *