ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने किया एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिल रहे गुम बालक बलिकाएँ,
बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने किया पुलिस का आभार व्यक्त ।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में दिनांक 24.10.25 को फरियादी निवासी ग्राम धरमपुरी ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना थाना बलकवाडा पर दी थी, जिस पर थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 354/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

नाबालिग बालिका के गुम हो जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में थाना बलकवाडा से पुलिस टीम का गठन कर तत्काल अपह्ता की तलाश पतारसी व उसकी जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया था। परिणामस्वरूप पुलिस टीम को नाबालिग बालिका के मनावर जिला धार में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसपर तत्काल पुलिस टीम को मनावर जिला धार रवाना किया गया एवं नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । बालिका के बयानों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जाएगी ।

उक्त की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव, उनि पप्पू मौर्य, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. धर्मेंद्र सोलंकी, महिला आर. संगीता डूडवे का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *