बिलाल खत्री
आलीराजपर कलेक्टर नीतू माथुर ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं जानी ओर प्राप्त आवेदनों पर को तीव्रता से निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । इस दौरान उन्हें ज्ञात हुआ कि दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को आवेदन तैयार करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता है , साथ ही आवेदन तैयार करने के लिए यहाँ वहाँ जाना पडता जिसके कारण उनका समय भी खराब होता है । इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी जनसुनवाई के पूर्व जनसुनवाई हेल्प डेस्क का निर्माण करें जहाँ पर कर्मचारियों द्वारा आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क रूप से तैयार किए जाए । इस हेल्प डेस्क के निर्माण के बाद आवेदकों को आवेदन के लिए कहीं जाना न पड़ेगा , जिससे उनके समय के साथ साथ पैसों की भी बचत भी होगी ।
उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में मुख्यालय की तर्ज पर अपने अपने कार्य क्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन कर संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत दे। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए साथ ही प्रति जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की संख्या , विषय और निराकरण आदि का प्रतिवेदन तैयार कर जिला मुख्यालय को अवगत कराए ।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि उनके द्वारा आगामी दिनों में आयोजित जनसुनवाई में पृथक पृथक अनुभाग क्षेत्र में भ्रमण कर जनसुनवाई का आयोजन मुख्यालय की तर्ज पर किया जाएगा । जिससे दूरदराज के ग्रामीणों को मुख्यालय तक आना न पडे । कलेक्टर द्वारा किस क्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा इसकी सूचना पूर्व में जारी की जाएगी । जिससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों का अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में आसानी होगी । इस जनसुनवाई में 22 आवेदन प्राप्त हुआ । उन्होने संबंधित विभाग को सौंप कर नियमानुसार एवं तीव्रता से निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
प्रेक्षक सिंघई द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया
आलीराजपुर मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेश के तहत नगर पालिका एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के लिए दिनेश चन्द्र सिंघई, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय , जनपद एवं नगर पालिका आलीराजपुर सहित आदि स्थानों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने वार्षिक पुनरीक्षण के लिए फोटो मतदाता सूची के आधार पर तैयारी के संबंध में जिले के नगरीय निकाय, पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण के पर्यवेक्षण कार्य , दावे-आपत्ति प्रक्रिया की आदि की जानकारी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों से ली ।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गरवाल सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 191 सहित तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
आगामी त्योहारों में मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पदार्थों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर नीतू माथुर ने दिए
आलीराजपुर आगामी त्योहारों में मिलावटी सामग्री एवं खाद्य पर्दाथों पर रोकथाम करने के निर्देश कलेक्टर नीतू माथुर ने समीक्षा बैठक के दौरान समस्त अनुविभागीय एवं संबंधित अधिकारी को दिए । निर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी चंद्रशेखर आजाद नगर निधी मिश्रा द्वारा चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बरझर के मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर खाद्यान्न सामग्री की जांच की इस दौरान श्याम होटल ,ओम साईराम होटल , मुकेश किराना, आशीष किराना एवं जनरल स्टोर, आदि स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट करने के साथ भविष्य के लिए चेतावनी दी गई एवं खाद्य सामग्री के लिए सैम्पल लिए गए । इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिले में प्रचलित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया । इस दौरान उन्होंने ने पीआईयू , लोक निर्माण विभाग , कार्यपालन यंत्री जल संसाधन , जल निगम , नर्मदा घाटी विकास सहित अन्य विभागों द्वारा निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य की समीक्षा की ।
इस दौरान उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवनों एवं अधूरे कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें। निर्माण के दौरान लगने वाली सामग्री को क्रॉस चेक करें साथ ही गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान देवे । शासन की मंशा अनुरूप संदीपनी एवं बालक एवं कन्या छात्रावास के निर्माण कार्य को गति देवे ताकि समय पर बच्चों को इन भवनो का लाभ मिल सकें । साथ ही जिन निर्माण एजेंसियों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया गया उन्हें नोटिस जारी कर उन्हें समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित करे । आगामी बैठक के दौरान समस्त विभाग कार्य के मूल्यांकन एवं प्रगति के लिए निर्माण भवनों एवं अन्य संरचनाओं का प्रतिशत वार एवं निर्माण की वर्तमान फोटो के साथ प्रस्तुति देवे ताकि कार्य की गति एवं अन्य की समीक्षा की जा सके । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
लंबित पेंशन प्रकरणों का शिविर के माध्यम से शत्-प्रतिशत निराकरण करें- कलेक्टर नीतू माथुर
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों को शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत निराकरण करने के लिए समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । जिला पेंशन कार्यालय द्वारा 15 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से समस्त विभाग में लंबित पेंशन प्रकरणों का शत्-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा , साथ ही आगामी तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची अनुसार प्रकरण प्रस्तुत कर जांच कर तैयार किए जाएंगे ताकि उनके पेंशन प्रकरण समय पूर्व प्रस्तुत किये जा सके।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने इन शिविर में संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी स्वयं अपने स्थापना लिपिक के साथ उपस्थित होंगे एवं जिला पेंशन कार्यालय द्वारा दर्शाई गई कमी – पूर्ति का मौके पर ही निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

आलीराजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एकीकृत शासकीय उ.मा.वि. बरझर एवं शासकीय कन्या हाईस्कूल बरझर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा बताया कि बच्चों में मोबाइल की लत एक बडी समस्या हो गई है, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकती है। यह उन्हें चिडचिडा, एकाग्रता में कमी और डिप्रेशन का शिकार बना सकती है। मोबाइल की लत बच्चों को बाहरी दुनिया से दूर कर सकती है और उनके सामाजिक कौशल पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस समस्या से निपटने के लिए हमें आवश्यक कदम उठाने चाहिए जैसे:- माता-पिता को बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए तथा उनके साथ मिलकर खेल और अन्य गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मूल अधिकार एवं कर्तव्यों, बाल अधिकारों, बाल विवाह आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, नालसा (एसिड अटैक से पीडित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2015, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संस्था प्राचार्य, अन्य शिक्षकगण, विद्यार्थी व पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई ।






