बिलाल खत्री
बड़वानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेखा जमरे ओर सिविल सर्जन डॉ अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बड़वानी में लगे निःशुल्क नेत्र शिविर में 75 नेत्र मरीजों का परीक्षण किया गया और 18 मोतियाबिंद के मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण हेतु चोईथराम अस्पताल भेजा गया।
लायन राम जाट ने कहा कि शिविर में 75 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉ विमलेश चोयल, डीडीपीएम अनिल राठौड़, दीपक सोनी, कैम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम और नेत्र सहायक सचिन शिवहरे ने किया गया। सिस्टर संतोषी पेंढारकर ने ब्लड प्रेशर, इमरान खान ने बल्ड शुगर की जांच की।
लायन सुधीर कुमार पान्डेय ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 21 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। और 2 मरिज टेरिजियम के निकले। 18 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु इंदौर चोइथराम नेत्र चिकित्सालय बस द्वारा भेजे गए। 3 मरीजों का शुगर लेवल अधिक होने से लैंस प्रत्यारोपण हेतु नहीं भेजे गए। 2 टैरिजियम के मरीजों ओंपरेशन बड़वानी जिला अस्पताल में ही किए जाएंगे। नेत्र शिविर में उपस्थित मरीज़ और उनके परिजनों को लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा निःशुल्क भोजन कराया गया। साथ ही आगामी नेत्र शिविर 15 अक्टूम्बर को जिला अस्पताल बड़वानी में पुनः रखा गया है।






