ad
best news portal development company in india

यातायात थाने के द्वारा निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार बढ़ते वाहन दुर्घटनाओ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस के द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन मे यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । 

इस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.01.2025 को पीजी कॉलेज से बिस्टान रोड तक हॉकी टूर्नामेंट के खिलाड़ियों के द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई । इस यातायात जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन को यातायात नियमों दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बिठाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, ओवर स्पीडिंग न करने आदि नियमों का पालन करने हेतु जागरूक गया। जिससे कि वाहन दुर्घटनाओ मे कमी आ सके । 

उक्त रैली में खरगोन एसडीएम बीएस कनेल, यातायात थाना प्रभारी  रमेश सोलंकी, जिले के युवा एवं खेल कल्याण विभाग के अधिकारी, अनिल पांडे व यातायात थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना कुक्षी पुलिस चौकी निसरपुर टीम द्वारा मेघनाथ घाट से क्रूज टर्मीनल निर्माण हेतु रखे लोहे की एम एस प्लेट्स व नर्मदा नदी किनारे रखी किसानो की पानी की मोटर पंपो काटकर उसके अन्दर के तार चोरी करने वाले शातीर चोरो एंव खरिदने वाले कबाडी गिरफ्तार