ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना द्वारा महिला ऊर्जा डेस्क मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को वितरित किए हेलमेट

SHARE:

इक़बाल खत्री 

खरगोन । दिनांक 17.01 2024 को पुलिस मुख्यालय से महिला ऊर्जा डेस्क मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के लिए जिला खरगोन को 11 नग हेलमेट प्रदाय किए गए । जिन्हे खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी के सहायक महिला आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को वितरित किया गया है । 

महिला ऊर्जा डेस्क मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को हेलमेट वितरित करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत आमजनों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दो पहिया वाहन चालको को अनिवार्य रुप से हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करना है । हेलमेट वितरण के दौरान खरगोन अति पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया, उप पुलिस अधीक्षक वर्षा सोलंकी एवं महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ के सउनि नानकराम वर्मा, आरक्षक मुकेश मेहता, आरक्षक अश्विन वास्कले, आरक्षक रणजित रन्दे एवं महिला ऊर्जा डेस्क मे कार्यरत महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *