ad
best news portal development company in india

सनावद पुलिस ने किसान के खेत से कृषि उपकरण चोरी होने की घटना का किया खुलासा

SHARE:

 

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

कृषि उपकरण चोरी करने वाले 02 आरोपीयो व चोरी का सामान खरीदने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आरोपियों ने पूछताछ मे कबुली पूर्व मे एक और कृषि उपकरण चोरी की घटना, 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 रिपर मशीन कीमत लगभग 10,50,000/- एवं घटना मे उपयोग की गई मोटरसाइकल कीमत लगभग 50,000/- रुपये को किया जप्त।

खरगोन। पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना सनावद पर पुलिस टीम ने किसान के खेत से कृषि उपकरण चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की।

दिनांक 22.05.2025 को फरियादी निवासी ग्राम खनगांवखेडी ने थाना सनावद पर सूचना दी थी कि, दिनांक 18-19.05.2025 की दरमियानी रात्री को किन्ही अज्ञात बदमाश चोर के द्वारा मेरे खेत मे रखी गेहू कटाने रिपर मशीन कीमत लगभग 5,25,000/- रुपये चोरी कर ले गया है । प्राप्त सूचना पर थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 190/25 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

थाना क्षेत्र मे किसान के साथ हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व मे थाना सनावद से पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए जिसमे घटना स्थल पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा चिन्हित किए संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय कर जानकारी देने के लिए लगाया गया । 

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, सीसीटीव्ही कैमरे मे दिख रहे संदिग्ध ग्राम लोहारी के रहने वाले कार्तिक व सुरेन्द्र है जो घटना दिनांक के बाद से मशीनरी की दुकान पर देखे गये है । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दोनों को मुखबिर सूचना के आधार पर बासवा रोड से अभिरक्षा मे लिया गया व मनोवैज्ञानिक तरीके व बारीकी से पूछताछ की गई जिसमे उन्होंने उक्त चोरी को करीत करना स्वीकार किया व रिपर मशीन को बासवा रोड पर नहर तरफ जाने वाले रोड पर लगभग 1 किमी आगे जंगल झाडियो में छिपा कर रखी होना बताया । बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 01 वर्ष पूर्व चोरी भी 01 रिपर मशीन चोरी कर दिनेश पटेल को ही बेच दी थी । 

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दिनेश पटेल को भी अभिरक्षा मे लिया व उसके कब्जे से 01 वर्ष पूर्व चोरी हुई 01 रिपर मशीन को उसके कब्जे से उसके बाड़े से नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया व कार्तिक व सुरेन्द्र की निशानदेही पर 03 दिन पूर्व चोरी हुई रिपर मशीन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल को भी नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । आरोपियों का पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर अन्य चोरीयो के बारे मे भी पूछताछ की जाएगी । 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. कार्तिक पिता दिनेश पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी लोहारी थाना सनावद

2. दिनेश पिता परसराम पटेल, उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम लोहारी थाना सनावद

3. सुरेन्द्र पिता नंदु पिता दुलेसिंह मुजाल्दे उम्र 22 वर्ष इटारिया थाना निंबोला जिला बुरहानपुर हाल मुकाम ग्राम लोहारी 

जप्तशुदा मशरुका

02 रिपर मशीन कीमत लगभग 10,50,000/-, 

घटना मे उपयोग की गई मोटरसाइकल कीमत लगभग 50,000/- रुपये।

उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी सनावद  रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सउनि शिवप्रसाद वर्मा, सउनि संदीप कुशवाह, प्रआर. रविन्द्रसिंह चौहान, आर. सुमित भदौरिया, आर. श्रीकृष्ण बिरला, आर. इसराम एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *