ad
best news portal development company in india

नगर पालिका ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुंदा नदी में चलाया सफाई अभियान

SHARE:

 

 जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

        खरगोन । शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जलीय स्त्रोत कुंदा नदी पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कुंदा नदी में से गाद एवं कचरा निकाल कर कचरा वाहन में संग्रहित कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर भेजा गया।  गाद एवं कचरे से ट्रेचिंग ग्राउंड पर प्रोसेस कर खाद तैयार की जावेगी। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा डोर टू डोर कचरा वाहनों को चेक किया गया। साथ ही शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था एवं नालियों व नालों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कौल, सहायक यंत्री  कमलकांत जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी अमित डामोर एवं आईईसी टीम सदस्य एवं नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *