ad
best news portal development company in india

म.प्र. राज्य बाल संरक्षण आयोग राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती निनामा ने किया जिले का दौरा

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

                    खरगोन। म.प्र. राज्य बाल संरक्षण आयोग राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती सोनम निनामा द्वारा खरगोन जिले का दो दिवसीय भ्रमण किया गया है। 30 जनवरी को प्रातः समय शहरी परियोजना अन्तआर्गत संचालित सेक्टर क्रमांक 2 आगनवाडी केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों से कविता/कहानी सुनी गई। इसके पश्चात जिला पंचायत सभाग्रह खरगोन में विभिन्न विभागों आदिम जाति कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला शिक्षा विभाग, जिला खाद्य विभाग, कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण, महिला एवं बाल विकास, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, विशेष किशोर पुलिस इकाई खरगोन, भीकनगॉव तथा सेगांव परियोजना अधिकारियों के साथ समन्वकय बैठक का आयोजन किया गया है।

                     बैठक में शासन की विभागीय योजनाऐं यथा स्पॉन्सेरशिप, पीएम केयर, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना सेलाभांवित हितग्राहियों की शिक्षा स्वास्थ्य एवं प्रदाय आर्थिक सहायता का फॉलोअप करने, बालकों के अधिकारों का प्रचार-प्रसार तथा बालकों के विरूद्ध होने वाली हिंसा को कम करने के लिए जिम्मेदार विभागों को निर्देश दिये गये है। 

                    विभागवार समीक्षा की जाकर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिले में संचालित निजी स्कू्लों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाये। कार्यरत स्टाफ का पुलिस सत्यापन, स्कूूलों, छात्रवासों में साफ-सफाई एवं बालक बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक शौचालय निर्माण करने, प्रत्येक छात्रवास में शिकायत पेटी लगाई जावे तथा उनकी सुरक्षा की दृष्टि से गोपनियता बनाये रखना तथा स्कूलों में संचालित मीड डे-मील मिनू अनुसार भोजन प्रदाय किया जावे।

                    श्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि बालश्रम ,भिक्षावृत्ति करने वाले बालकों का रेस्क्यू अभियान चलाकर समाज की मुख्य धारा से जोडा जावे। मुख्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिले में संचालित छात्रावासों एवं स्कूलों में बच्चों में पाई जाने वाली विभिन्न बीमारियों के परीक्षण के लिए केम्प का आयोजन किया जावे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *