ad
best news portal development company in india

पीएम श्री कन्‍या हा स्‍कूल अलीराजपुर में कलेक्‍टर डॉ बेडेकर की अध्‍यक्षता में करियर फेस्ट 2025 का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री

                                        अलीराजपुर  स्कूल शिक्षा विभाग  लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी से 31 जनवरी के मध्य कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिये आयोजित करियर फेस्ट में आज पीएम श्री कन्‍या हा.स्‍कूल अलीराजपुर  में कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर में आयोजित हुआ । इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर  ने बालिकाओं से विस्तृत और सारगर्भित संवाद किया । इस दौरान कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने संवाद के दौरान बच्चों के करियर के विषय में मार्गदर्शन किया उन्होंने अलग अलग क्षेत्र में करियर पाथ की प्रगति के बारे में बताया । साथ ही उन्‍होने उपस्थित छात्राओं के मन में करियर एवं व्यक्तिगत जीवन के मध्य साम्य स्थापित करने के लिए उठे सवालों पर भी चर्चा की । उन्होंने इस दौरान वित्तीय एवं मानसिक आत्मनिर्भरता पर जोर दिया । साथ ही महिला सशक्तिकरण  एवं कार्यक्षेत्र में महिला पुरुष समानता के विषय पर चर्चा की ।इस दौरान कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी  अर्जुन सिंह सोलंकी , पीपुल संस्था के  अनूप दुबे , शुभम और  मनीष गिरधानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय  प्राचार्य  जितेंद्र सोनी द्वारा किया गया ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *