ad
best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष मे लगातार जन जागृति अभियान पुरे जिले में चलाया जाएगा

SHARE:

     

 

बिलाल खत्री

                                अलीराजपुर  वर्ष 2025 को पूरे विश्व में  अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज  जिला अलीराजपुर की बी पेकस वालपुर मे ग्रामीणजनो को जागरूक करने हेतु जन जागृति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सहकारिता  जी.एल.सोलंकी, प्रशासक  कैलाश सिसोदिया, जिला सहकारी बैंक नोडल  राजेश राठौड़, समिति प्रबंधक  राजेश वाघेला, तथा समिति के कर्मचारी व समिति के किसान सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे उपायुक्त सहकारिता द्धारा जन जाग्रति रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया गया तथा समस्त कर्मचारी अधिकारीयो द्धारा हाट बाजार में रैली निकाली व ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे किसानो को सहकारिता की गतिविधियों की जानकारी दी।  समिति व बैंक की योजनाओं की जानकारी देते हुए समय से ऋण जमा करने खाद बीज ,पशुपालन, मत्स्य पालन, केसीसी तथा मध्यावधि ऋण,  सिंचाई हेतु पाइप, स्प्रिंकलर, डीजल पंप, मोटर पंप ऋण आदि योजनाओं की जानकारी दी । उपरोक्त कार्यक्रम में पधारे 6 किसानों  द्वारा ऋण 2.16 लाख राशि की वसूली  जमा की गई। उक्त जानकारी उपायुक्त सहकारिता  जी.एल.सोलंकी द्वारा दी गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *