ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने अलमारी का ताला चाबी बनाने के नाम पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

SHARE:

 

 इक़बाल खत्री 

गिरोह के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों आरोपियों ने ग्राम बामंदी मे अलमारी की ताला चाबी बनाने के बहाने लॉकर से किए थे आभूषण चोरी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलमारी के सोने चांदी के आभूषण कीमत लगभग 2,40,000/- (02 लाख 40 हजार ) रुपये किए जप्त

घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकल कीमत लगभग 60,000/- रुपये को भी  जप्त किया

आरोपियों के कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 03 लाख रुपये


                    खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन  सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन  धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह बारीया ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।


                 इसी तारतम्य मे चौकी खलटाका की पुलिस टीम ने अलमारी की ताला चाबी बनाने के नाम पर चोरी करने वाले गिरोह का  खुलासा करने मे सफलता पाई ।


                दिनांक 11.01.2025 को फरियादीया निवासी ग्राम बामंदी ने चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पर सूचना दी थी कि, मेरे घर के सामने 02 व्यक्ति ताला चाबी बनाने वाले लाकर सुधारने वाले आवाज देते आये जिनको मैने अपने घर में अलमारी का लाकर सुधारने का बोला तो उक्त दोनो व्यक्ति मेरे घर के अंदर आकर अलमारी का लाकर सुधारने लगे । इस दौरान उन्होंने मुझसे पीने के लिए पानी मांगा और थोड़ी देर बाद अलमारी के लाकर में चाबी नहीं बैठने और हार्डवेयर दुकान से थोड़ी देर मे कुछ अन्य सामान लाने का बहाना बना कर घर से चले गए । उनके घर से जाने के बाद जब अलमारी खोल कर देखी तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने के 40 मोती, सोने की एक जोड झूमकी, एक सोने की अंगुठी, दो जोड पायजेब चांदी के नहीं दिखे वो दोनों व्यक्ति अलमारी से सोने चांदी के आभूषण धोखे में रखकर चुराकर ले गये है । प्राप्त सूचना पर से थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 07/25 धारा 331(3), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । 


            क्षेत्र मे चोरी की घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशन मे थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक  रितेश यादव एवं चौकी प्रभारी खलटाका उनि राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर इस गिरोह के बारे मे पतारसी करने व चोरी की घटना के खुलासे मे लगाया गया ।


गठीत पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी के मामले मे दोनों संदेहियों के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी जुटाई गई व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस रिकार्ड को भी खंगाला गया साथ ही पुलिस का बेसिक तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना मे सीसीटीव्ही फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध बाकानेर थाना मनावर जिला धार के रहने वाले सिकलीगर पप्पुसिंह एवं सुनिल उर्फ सुखेन्दरसिंह है ।


                    प्राप्त जानकारी के आधार तत्काल पुलिस टीम को दोनों आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया व पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक घटना मे शामिल गिरोह के दोनों आरोपी पप्पुसिंह पिता मेहरसिंह दांगी जाति सिकलीगर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार एवं सुनिल उर्फ सुखेन्दरसिंह पिता मोतेसिंह पंजाबी जाति सिकलीगर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से सोने का मंगलसूत्र कीमत 80 हजार रुपये, सोने के 40 मोती कीमत 40 हजार रुपये, सोने की एक जोड झुमकी कीमत 80 हजार रुपये, एक सोने की अंगुठी 20 हजार रुपये, दो जोड पायजेब चांदी के 20 हजार रुपये की व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीडी डिलक्स कीमत 60 हजार रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 


 गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड 

1. पप्पुसिंह पिता मेहरसिंह दांगी जाति सिकलीगर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार 

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1 थाना मनावर जिला धार 852/2005 323,294,325,506 भादवि

2 थाना मनावर जिला धार 560/24 25 (1), 27, 25 (1-एए) आर्म्स एक्ट (फायर आर्म्स बनाने की फैक्ट्री)

        सुनिल उर्फ सुखेन्दरसिंह पिता मोतेसिंह पंजाबी जाति सिकलीगर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1 थाना मनावर जिला धार 77/23 25 बी आर्म्स एक्ट

2 थाना मनावर जिला धार 621/21 379 भादवि


                उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर  मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में उनि राजेन्द्र अवास्या, सउनि नहारसिंह सेमले, सउनि अशोक नैय्यर, सउनि जोगेन्द्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक  धनसिंग पवार, प्रआर, अखिलेश भूरिया, आर. नीरज यादव, आर.  पंकज शर्मा, आर. साहिल सेन, आर  विकास अवास्या, आर.  प्रवीण सोलंकी, आर  धर्मेन्द्रसिह सोलंकी, आर.  तिलक खर्ते, आर. राकेश चौहान,  आर.  संजय पंवार आर. देवीसिंग चौहान, आर.राधेश्याम दुबेला , कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल मोगरे सायबर टीम के अभिलाष डोंगरे तथा सचिन चौधरी चौकी बाकानेर थाना मनावर के चौकी प्रभारी अश्विन चौहान, आर. जितेन्द्र जामकर, आर. राकेश कन्नोजे, आर राहुल भाकर, आर. अंकित रघुवंशी, दर्शन चौहान, की सराहनीय भूमिका रही ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *