ad
best news portal development company in india

बालिकाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

SHARE:

धार इकबाल खत्री

                        कुक्षी – स्थानीय कन्या छात्रावास की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी में अध्ययनरत तीन छात्राओं का राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता केरल के लिए चयन हुआ है । खेल प्रशिक्षक प्रतापसिंह मुझाल्दा ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर पारंपरिक खेलों के आयोजन अन्तर्गत 30 जनवरी को बालक क्रीड़ा परिसर शाहपुर बैतूल में पूर्व क्षेत्र पश्चिम क्षेत्र , मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र के बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र विजेता तथा पश्चिम क्षेत्र उपविजेता रहा । उपविजेता टीम की मोनिका कैलाश सोलंकी  कक्षा 12 वीं , रोशनी गोविन्द सोलंकी कक्षा 10 वीं  तथा दीपिका तेरसिंह सोलंकी कक्षा 10 वीं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है । संस्था की बालिकाओं का चयन होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य राजेश कुमार सिन्हा , जिला क्रीड़ा अधिकारी राधेश्याम गढ़वाल , प्रभारी प्राचार्य नरेन्द्र कुमार सिर्वी , छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सुनिता बघेल , श्रीमती केशलता गढ़वाल सहित शाला स्टॉफ ने छात्रा खिलाडियों तथा प्रशिक्षक को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामना दी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *