ad
best news portal development company in india

नशा मुक्त भारत हम सब की भागीदारी, शासन की योजना है जन कल्याणकारी कलेक्टर गुंचा सनोबर

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

    बड़वानी नशा मुक्ति जन जागरण एवं शासन की योजना के प्रचार हेतु रथ रवाना शासन प्रशासन एवं समाज के त्रिवेणी संयोजन से ही हम शासन के सभी जन कल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल होंगे लेकिन एक हितग्राही मूलक योजना जनता के लिए  तब और ज्यादा कल्याणकारी हो जाएगी जब वे नशे के व्यसन से दूर होंगे। 

      कलेक्टर  गुंचा सनोबर ने शासन की पहल के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग एवं आशाग्राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में जिले में निकाले गए जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखाते हुए कही।

नशे की बुराई के प्रति जनजागरण एक समाधान हो सकता है

       वही नशे से ग्रसित व्यक्ति को समय पर उपचार से ठीक किया जा सकता है। प्रदेश भर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग द्वारा जनहित  योजनाओं के प्रसार प्रसार हेतु एवं नशा मुक्ति जन जागरण के लिए रथ यात्रा निकाली गई है ।जिसमें डिजिटल माध्यम से शासन की सामाजिक न्याय विभाग की योजनाएं एवं नशे की बुराई के प्रति जागरण को फिल्माया गया है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण  रौनक सोलंकी ने बताया जिले में विकासखंड स्तर पर समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारियों के समन्वय से यह रथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। इस दौरान एसडीएम  भूपेंद्र रावत आशाग्राम ट्रस्ट के  सचिन दुबे  मनीष पाटीदार  मनीराम नायडू के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के  देवेंद्र पंडित  रोहित कुमार इत्यादि  उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई