ad
best news portal development company in india

खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही

SHARE:

        

 

06 खाद्य प्रतिष्ठानों से संग्रहित किये खाद्य पदार्थों के नमूने

इक़बाल खत्री 

            खरगोन । खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंर्तगत खरगोन शहर में विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा संदीप यादव के निर्देशानुसार निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन खरगोन के द्वारा फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करना, खाद्य पदार्थ निर्माणकर्ता कर्मचारियो की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ-पात्रों का उपयोग, स्वयं एप्रान, ग्लब्ज एवं कैप पहनने का प्रशिक्षण दिया गया।

         निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवाराम सोंलकी ने बताया कि फास्ट फुड्स को तैयार करने में उपयोग किये जा रहे रॉ-मटेरियल की गुणवत्ता का प्राथमिक परीक्षण किया गया। फास्ट फुड्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेट, खाद्य रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर की मात्रा सीमित रूप से उपयोग करने की समझाईश दी गई। खाद्य पदार्थ का उचित रख रखाव करने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य प्रतिष्ठान के कारोबारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 06 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये हैं।

            संग्रहित किये गए खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य परक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजेे गये है। जॉच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आगामी समय में जिले में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर की जायेगी। इस कार्यवाही में आरआर सोंलकी एवं एनएस सोंलकी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *